फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शांति को हैड़ाखान आश्रम में जगदंबा महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (द्वाराहाट)। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव जारी है। गांधी चौक स्थित पंडाल पर सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर चल रहा है। नियमित रूप से तमाम अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। सायंकाल महाआरती का आयोजन हो रहा है। मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने सभी से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


बैंक बिल्डिंग परिसर में भी दुर्गा पूजा समारोह चल रहा है। चौबटिया में दूर दराज के क्षेत्रों से लोग आकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। प्रात: काल तमाम अनुष्ठानों के बाद यहां भी भजन कीर्तन चलते रहे। चिलियानौला स्थित हैड़ाखान आश्रम में विश्व शांति के लिए जगदंबा महायज्ञ दूसरे दिन भी जारी रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा की चरण पादुकाओं की पूजा अर्चना की।

इसके बाद महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से पहुंचे बाबा के भक्तों ने शिरकत की। यहां जर्मनी, रूस, हॉलेंड, इटली सहित तमाम देशों के बाबा के भक्तगण पहुंचे हुए हैं। हैड़ाखान समाज के उपाध्यक्ष उदय चटर्जी, कोषाध्यक्ष विजय भटियानी, महासचिव संजीव सरन, लक्ष्मी आहलुवालिया, विजय गुप्ता, प्रेम सिंह कुवार्बी, डॉ. पदम सिंह कुवार्बी, दीवान सिंह कुवार्बी सहित तमाम भक्तजनों ने महायज्ञ में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, द्वाराहाट में संकल्प एक परिवार की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव जारी है। पंडाल पर दिन भर तमाम कार्यक्रमों के साथ सुबह, शाम आरती का आयोजन चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें