फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊँ में 18 हजार टैक्सियां रहेगी हड़ताल पर

विज्ञापन
Taxi driver
विज्ञापन
हल्द्वानी। नए एमवी एक्ट के खिलाफ महासंघ कुमाऊं मंडल टैक्सी यूनियन ने पूरे कुमाऊं में हड़ताल की घोषणा की है। बुधवार को कुमाऊं में 18 हजार टैक्सी सड़क पर नहीं चलेगी। कुमाऊं की 13 यूनियनों ने हल्द्वानी में आपातकालीन बैठक बुलाई है। बैठक में हड़ताल में जाने का निर्णय हो सकता है। टैक्सी की हड़ताल से 30 हजार यात्रियों के प्रभावित होने का अनुमान है।
विज्ञापन

मंगलवार को महासंघ कुमाऊं मंडल टैक्सी यूनियन के शंकर सिंह बिष्ट (ठाकुर) ने कहा कि कुमाऊं की 18 हजार टैक्सी पूरी तरह से ठप रहेंगी। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार नए एमवी एक्ट में जुर्माना कम नहीं करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। र केएमओयू ने नए एमवी एक्ट के विरोध में कुमाऊं की 13 यूनियनों की बैठक बुलाई है। ये बैठक केमू कार्यालय हल्द्वानी में होगी।
बैठक में टैंपो यूनियन, काशीपुर, रामनगर, सितारगंज, टनकपुर, चोरगलिया, किच्छा, रुद्रपुर आदि यूनियनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। केएमओयू के अध्यक्ष सुरेश डसीला ने कहा कि बैठक 11 बजे से होगी। बैठक में हड़ताल करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट-
टैक्सी यूनियनों की हड़ताल को देखते हुए बसों के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-संदीप वर्मा एआरटीओ
तल्लीताल टैक्सी मालिक समिति ने किया समर्थन
नैनीताल। तल्लीताल टैक्सी मालिक समिति की बैठक में सरकार की ओर से नए मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान शुल्क बढ़ाने का विरोध किया गया। तय किया कि टैक्सी मालिक समिति बुधवार को प्रस्तावित हड़ताल का समर्थन करते हुए टैक्सी संचालन पूरी तरह से बंद रखेगी, इसमें स्कूली वाहन भी शामिल रहेंगे। बैठक में सूखाताल टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दीपक मटयाली, तल्लीताल के अध्यक्ष पंकज तिवारी, भवाली के नीरज अधिकारी व काठगोदाम के विक्की अधिकारी समेत कई टैक्सी मालिक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें