रामनगर (नैनीताल)। प्रदेश सरकार ने दो नवंबर से 10वीं व 12वीं के स्कूल-कालेजों को खोल दिए हैं। इंटर कॉलेज रामनगर में दो दिन के भीतर शिक्षिका और 18 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिलने पर सभी को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है।
कोविड के नोडल प्रभारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि रामनगर के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की कोरोना जांच कराई गई। बुधवार को चार छात्र-छात्राएं पॉजिटिव आए, जबकि बृहस्पतिवार को 14 छात्र-छात्राओं सहित शिक्षिका कोरोना पॉजिटिव आईं। इसके बाद सभी को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी भास्कर पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार से स्कूल-कालेजों में 17 नवंबर तक दिवाली का अवकाश होगा। दिवाली के बाद छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव आने को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।