फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों की मांग पर सीडीओ ने की नए बीडीओ की तैनाती, प्रभारी बीडीओ पर विकास कार्यों में बाधा डालने का लगाया था आरोप

विज्ञापन
रामनगर ब्लॉक के नए खंड विकास अधिकारी मोहन सिंह बिष्ट। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान संगठन के भारी विरोध के चलते आखिरकार ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की तैनाती कर दी गई है। नए बीडीओ मोहन सिंह बिष्ट की तैनाती का बीडीसी सदस्यों और प्रधानों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

रामनगर के प्रभारी बीडीओ (एबीडीओ) नारायण दत्त भट्ट को लेकर दो माह से गतिरोध चल रहा था। एक माह पहले बीडीसी सदस्यों ने अपने-अपने इस्तीफे देते हुए धरना तक दिया था, जिसमें ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत भी शामिल थीं। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद बीडीसी सदस्यों का धरना तो समाप्त हो गया था, लेकिन ग्राम प्रधान संगठन ने फिर से बीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
ग्राम प्रधान संगठन के सदस्यों का दिवाली के बाद प्रभारी बीडीओ को हटाने के लिए आंदोलन प्रस्तावित था। प्रभारी बीडीओ नारायण दत्त भट्ट पर मनमानी और विकास कार्यों में अड़ंगा लगाने का आरोप था। सीडीओ ने नए खंड विकास अधिकारी मोहन सिंह बिष्ट को ब्लॉक की कमान सौंपी है। गुरुवार को नए बीडीओ ने रामनगर का कार्य भार भी ग्रहण कर लिया है। उच्चाधिकारियों ने बताया कि सहायक खंड विकास अधिकारी नारायण दत्त भट्ट को रामनगर बीडीओ का प्रभारी बनाया गया था। अब वह रामनगर ब्लॉक में ही अपने मूल पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें