फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, बरेली को भेजी गईं 18 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली में सीडीएस और एनडीए की परीक्षा के चलते रविवार को रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ गई। परीक्षा को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने पहले से ही अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की थी। रविवार को बरेली के लिए 14 और दिल्ली के लिए चार अतिरिक्त बसें भेजी गईं। एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने सुबह चार बजे से रोडवेज स्टेशन पर बसों के संचालन की कमान संभाल ली थी।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि रविवार को बरेली में सीडीएस और एनडीए की परीक्षा थी। इसको देखते हुए शनिवार को ही अतिरिक्त बसें भेजने का निर्णय लिया गया था। सुबह चार बजे से छह बजे से बरेली के लिए हल्द्वानी डिपो की आठ और काठगोदाम डिपो की छह बसें भेजी गईं। दिल्ली के लिए भी आज यात्रियों की संख्या में वृद्धि रही। दिल्ली के यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए दिल्ली के लिए चार अतिरिक्त बसें भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें