फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतालघाट में 15 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

विज्ञापन
पिपराघाट पुल पर आने के लिए अंडरपास रास्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। सांसद भगत सिंह कोश्यारी, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य सोमवार ने सोमवार को जीआईसी जीतुवापीपल में 15.25 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन

सांसद कोश्यारी ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से विद्युत विहीन गांवों में सोलर बिजली लगाने को कहा। सांसद ने इंटर कॉलेज में मैदान के समतलीकरण के लिए सांसद निधि से तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पीसी गोरखा, धीरज जोशी, रोहित अग्रवाल, प्रधान राजेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सुयाल, मनोज साह, प्रताप सिंह, दलीप नेगी आदि थे।

बेतालघाट को 15 करोड़ की योजनाओं की सौगात

इन योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
31.60 लाख की पेयजल योजना, ग्राम पंचायत सौनाली तोक में जलागम विभाग से सात लाख की पाइप लाइन, चार लाख की पेयजल योजना, सौनाली तोक में पांच लाख का सामुदायिक भवन निर्माण का लोकार्पण हुआ। 173.86 लाख से तल्लीपाली-मल्लीपाली सूखा मोटर मार्ग, 1045.97 लाख से बिनकोट चंद्रकोट मोटर मार्ग, 205.78 लाख से कालाखेत से दिग्थरी मोटर मार्ग, 12.95 लाख से ग्राम सुनस्यारी में सामुदायिक भवन निर्माण, 2.68 लाख ग्राम तौराड़ मोटर मार्ग निर्माण, 8.53 लाख से ढोलगांव में पैदल मार्ग निर्माण, 2.84 लाख रुपये से सुनस्यारी में सीसी मार्ग निर्माण का शिलान्यास हुआ।
विज्ञापन



सांसद और मंत्री ने किया कुजगढ़ नदी के पुल का निरीक्षण
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट भ्रमण से पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह बोरा ने सांसद भगत सिंह कोश्यारी और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को कुजगढ़ नदी पर बन रहा पुल दिखाया। बताया कि निर्माणाधीन पुल का चार माह से रुका है। इस दौरान सांसद कोश्यारी ने एसडीएम प्रमोद कुमार से निर्माणधीन पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने अन्य विभागीय अधिकारियों से भी स्वीकृत काम जल्द शुरू, लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, रोहित अग्रवाल, दीपक जोशी, बबलू उप्रेती, कन्नू गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें