फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गया कपड़े का व्यवसायी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कारोबार के लिए दिल्ली गया कपड़ा व्यवसायी लापता हो गया। परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं। पुलिस की जांच के दौरान व्यवसायी के मोबाइल का लोकेशन शनिवार दोपहर दो बजे एम्स मेट्रो स्टेशन अंसारीनगर मिली है। नैनीताल पुलिस ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

गुरुनानकपुरा निवासी जसप्रीत बिंद्रा (36) पुत्र गुरुकरन बिंद्रा की तिकोनिया पर कपड़े की दुकान है। वह कारोबार के सिलसिले में 30 नवंबर की शाम माल खरीदने के लिए दिल्ली गए थे। शनिवार दोपहर दो बजे के बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया। जसप्रीत के घर न पहुंचने पर परिजनों ने घटना की लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दी। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि व्यवसायी एक दिसंबर की दोपहर एक बजे कैब टैक्सी बुलाकर होटल चले गए थे। दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर उन्होंने अपने चचेरे भाई से बात की थी। इसके बाद चांदनी चौक चले गए। रात में पत्नी से भी बातचीत की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल बंद होने से पहले दो बजकर पांच मिनट पर व्यवसायी की लोकेशन मेट्रो स्टेशन दिल्ली अंसारीनगर में थी। उनके पास दो मोबाइल नंबर हैं।
विज्ञापन


दिल्ली गया कपड़ा व्यवसायी लापता
दोपहर दो बजे एम्स मेट्रो स्टेशन अंसारीनगर में मिली लोकेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें