हल्द्वानी/भीमताल। निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों की स्थिति स्पष्ट होने के साथ ही जिला निर्वाचन विभाग ने संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों और मतदान स्थलों की स्थिति साफ हो गई है। नगर निगम हल्द्वानी में संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र व स्थल सबसे अधिक हैं वहीं नगर पंचायत कालाढूंगी में सबसे कम।
जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक जिले में कुल मतदान स्थलों की संख्या 366 और मतदान केंद्रों की संख्या 149 है। इनमें संवेदनशील मतदान स्थल 127 और संवेदनशील मतदान केंद्र 54 हैं जबकि अति संवेदनशील मतदान स्थल 172 व अति संवेदनशील मतदान केंद्र 66 हैं। इसके अलावा जिले में सामान्य मतदान स्थल 67 और सामान्य केंद्र 29 हैं। जिला पंचायतराज अधिकारी बीएस कार्की ने कहा कि जिन लोगों ने मंगलवार तक बैंक से चालान कटा लिया है। उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ लिए जाएंगे। अन्य पर विचार नहीं होगा।
संवेदनशील केंद्रों और स्थलों की सूची
ब्लाक संवेदनशील केंद्र संवेदनशील स्थल अति संवेदशील केंद्र अति संवेदन स्थल
हल्द्वानी 28 91 36 121
रामनगर 8 16 6 12
नैनीताल 9 10 11 22
भवाली 5 5 2 2
भीमताल 1 1 5 7
लालकुआं 2 2 5 6
कालाढूंगी 1 2 1 2
निकाय चुनावों के लिए 149 मतदान केंद्र और 366 बने स्थल