फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दु:खों का पहाड़ टूटा, पर सबूरा ने नहीं हारी हिम्मत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हल्द्वानी। परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूटने पर भी छात्रा सबूरा मजहर ने हिम्मत नहीं हारी और सीबीएसई की 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की। क्वींस स्कूल की छात्रा सबूरा मजहर सीए बनकर अपने परिवार का सहारा बनना चाहती है।
विज्ञापन


आजाद नगर निवासी सबूरा मजहर के पिता मजहर आसिफ मार्शल आर्ट के कोच थे। जिस समय अप्रैल में सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं चल रहीं थी, उन्हीं दिनों 12 अप्रैल को सबूरा के पिता का ब्रेन हैमरेज से इंतकाल हो गया था। मगर सबूरा ने हिम्मत करके 13 अप्रैल को शारीरिक शिक्षा का पेपर दिया और परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होकर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया।

एकाउंटेंसी में 87, अर्थशास्त्र में 92, बिजनेस में 94, शारीरिक शिक्षा में 86 और अंग्रेजी में 90 अंक आए हैं। सबूरा के पिता के निधन के बाद से परिवार का खर्च चलाने वाला कोई नहीं रहा। उसके तीन भाई और दो बहन हैं। सबूरा कहती है कि वह कड़ी मेहनत करके सीए बनकर अपने पैरों पर खड़े होकर छोटे-भाई बहनों को आगे बढ़ाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई की 12 वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 90 प्रतिशत अंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें