फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर सज गए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के बाजार सज गए हैं। नोटबंदी और जीएसटी की मार के बाद काला महीना ने सराफा बाजार की कमर तोड़ दी थी। इधर, बुधवार को अक्षय तृतीया है। इस पर्व पर लोग सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सोेने-चांदी की खरीदारी करने पर जीवन में समृद्धि आती है।
विज्ञापन

इधर अक्षय तृतीया को लेकर सराफा बाजार से नैनीताल रोड के ज्वेलरी शोरूम सज गए हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए सराफा बाजार से शोरूम तक जेवरात सजाए गए हैं।
इस अक्षय तृतीया पर जनपद में 50 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं व्यवसायी भी तैयारियों में जुट गए हैं। पेश है सोने-चांदी के व्यवसायियों से बातचीत के अंश :
विज्ञापन
विज्ञापन



अब सोने-चांदी के सिक्के ही नहीं जेवरात भी खरीदे जाते हैं। ग्राहकों की मांग के अनुसार वैरायटी जेवरात भी तैयार किए गए हैं।
- राजीव वर्मा, कुमाऊं ज्वैलर्स


सोने चांदी के 2 से 20 ग्राम तक के सिक्के, गिन्नी उपलब्ध है। अब काला महीना खत्म हो गया है बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है।
- मुकुल वर्मा, गणेश ज्वैलर्स


सोने के भाव में तेजी है, अब यह तेजी बाजार में भी दिखाई दे। ग्राहकों के लिए नथनी से हार, अंगूठी से सिक्के तक उपलब्ध हैं।
- सज्जन वर्मा, सज्जन ज्वैलर्स


हीरे सोने की अंगूठियों की बेहद मांग है, अब इनको आम आदमी की रेंज में उतारा गया है। हर वर्ग के लिए श्रृंगार कलेक्शन बनाया है।
- दीपांशु बंसल, बंसल ज्वैलर्स

सोने चांदी के आभूषण के दामों की सूची
सोने का सिक्का पांच ग्राम 17,500
सोने का सिक्का 10 ग्राम 33,000
चांदी का सिक्का 10 ग्राम 460-550
हीरे की अंगूठी 1500 से शुरू
पहुंची 45,000 से शुरू
शृंगार कलेक्शन 75,000 से शुरू

नोट - यह कीमत बाजार में विभिन्न दुकानों के भाव के आधार पर है। सोने के भाव बढ़ने के साथ कीमत भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें