फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरीकरण के कारण घटी कृषि की भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहरीकरण और नई कॉलोनियां बनने के कारण हल्द्वानी से सटे 21 गांवों में खेती सिकुड़ती जा रही है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि खेतों को पानी देने के लिए खोदे गए कई नलकूपों से अब पीने का पानी लोगों को दिया जा रहा है। इसको देखते हुए 21 नलकूपों को अब सिंचाई विभाग जल संस्थान को सौंपने की तैयारी कर रहा है। शनिवार को एडीएम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से इन नलकूपों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों की बैठक ली थी। इस दौरान ये बात सामने आई। जलसंस्थान के अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि सिंचाई विभाग नलकूप को फूंकने के बाद बहुत समय बाद इसे सही करता है। इससे उनकी पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा जाती है। 21 नलकूप ऐसे हैं जिनका 60 प्रतिशत से अधिक पानी जलसंस्थान खर्च करता है। इस संबंध में शनिवार को एडीएम हरवीर सिंह और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इन नलकूप का निरीक्षण किया। एडीएम हरवीर सिंह ने कहा कि इसकी रिपोर्ट बना को डीएम को सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें