लालकुआं में भाजपा के मनोनित पदाधिकारियों का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता।
- फोटो : LALKUAN
भीमताल (नैनीताल)। वन पंचायतों के संरक्षण और उन्हें मजबूत बनाने के मकसद से बुधवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 30 वन सरपंचों को लीसा रॉयल्टी के तहत 17 लाख रुपये की धनराशि के चेक दिए गए।
डीएम सविन बंसल की पहल से क्षेत्र के कंट्रीन होटल में पहली बार कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि कार्यशाला में वन सरपंचों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। उन्हें अपनी वन पंचायत को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए वित्तीय प्रबंधन और अधिनियमों के बारे में जानकारी दी गई। वन पंचायत सलाहकार परिषद अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने जंगलों को सुरक्षित रखने और उन्हें बचाने के लिए सबसे सहयोग देने की अपील की।
साथ ही हर पंचायत में भी यह कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस दौरान विशेषज्ञ डॉ. डीके जोशी, डीएफओ दिनकर तिवारी, एसडीएम गौरव चटवाल, क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार पंत, सीडीपीओ रेनू यादव, तुलिका जोशी, एसडीएम विनोद कुमार, अनुराग आर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, हंसा लोधियाल, संतोष शर्मा सहित वन सरपंच मौजूद थे। संचालन एआरटीओ विमल पांडे ने किया। संवाद