फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने मां की अर्थी को दिया कंधा और मुखाग्नि

विज्ञापन
माता को मुखाग्नि देती बेटियां हिमानी भट्ट एवं दीक्षा
विज्ञापन
हल्द्वानी। सामाजिक रुढ़ियों और विडंबनाओं को आइना दिखाते हुए आज बेटियां वह सब काम कर रही हैं जिन्हें करने का अधिकार सिर्फ बेटों का माना जाता रहा है। वह समाज को बता रही हैं कि परंपराओं से इतर भी दुनिया है। मां का निधन होने के कारण हल्द्वानी में दो बहनों ने बुधवार को न सिर्फ अर्थी को कंधा दिया बल्कि श्मशान घाट जाकर चिता को मुखाग्नि भी दी।
विज्ञापन

तल्ली हल्द्वानी श्रीपुरम कालोनी निवासी शंकर दत्त जोशी रोडवेज में कार्यरत हैं। उनकी 55 साल की पत्नी चित्रा जोशी का मंगलवार रात निधन हो गया। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी हिमानी भट्ट की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी दीक्षा दिल्ली में जॉब कर रही है। दोनों ने मां के निधन का समाचार सुना तो तुरंत हल्द्वानी आ गईं। भाई नहीं था इसलिए मां की अंतिम यात्रा के कार्यक्रमों को खुद करने की ठान ली। उनके इस इस फैसले का न सिर्फ हर किसी का स्वागत किया बल्कि हौसला भी बढ़ाया।
जब घर से अंतिम यात्रा निकल रही थी तब दोनों ने मां को कंधा दिया। इसके बाद श्मशान भूमि जाकर दाह संस्कार भी कराया। जिसने भी बेटियों की इस पहल को देखा उसकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें