फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ डिग्री कालेजों में निर्माण के लिए 17.82 करोड़ मिले 

Sat, 02 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उच्चशिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के नौ राजकीय महाविद्यालयों में भवन निर्माण कार्य के लिए 17 करोड़ 82 लाख की राशि आवंटित की है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन उपकोषागार से सबसे अधिक बजट ड्रा करने के मामले में उच्चशिक्षा निदेशालय नंबर वन पर रहा।
विज्ञापन


जबकि उपकोषागार से रात 12 बजे तक लगभग 25 करोड़ के बिल पास हुए। जानकारी के मुताबिक राज्य के कई राजकीय महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति मिली थी लेकिन शासन से बजट नहीं मिल सका था। शासन से मार्च के अंतिम सप्ताह में बजट रिलीज हो सका। जिसे वित्तीय वर्ष की समाप्ति के अंतिम दिन उच्चशिक्षा निदेशालय की ओर से संबंधित डिग्री कालेजों को आवंटित कर दिया गया।

उच्चशिक्षा के प्रभारी निदेशक डा. बीसी मेलकानी ने बताया कि कपकोट राजकीय महाविद्यालय में भवन निर्माण के लिए 4.71 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। इसके अलावा 8 डिग्री कालेजों के लिए 13 करोड़ 21 लाख की राशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन


इसमें गंगौलीहाट कालेज के लिए 52.36 लाख, नरेंद्रनगर डिग्री कालेज को 10.23 लाख, चिन्यालीसौंण डिग्री कालेज को 214.84 लाख, दोषापानी डिग्री कालेज को 214.87 लाख, लक्सर कालेज को 205.64 लाख, सोमेश्वर कालेज को 214.84 लाख, स्याल्दे कालेज को 214.84 लाख, थत्यूड़ के राजकीय महाविद्यालय को 214.84 लाख मिला है। यह राशि केंद्रीय योजना के अंतर्गत प्राप्त हुई थी। इधर, उच्चशिक्षा निदेशालय को भाषा विकास एवं अनुसूचित जाति उत्थान कार्यों के लिए स्वीकृत करीब 26 लाख रुपये साइट न खुलने के कारण ड्रा नहीं हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें