भीमताल (नैनीताल)। जिले में परिसीमन के बाद नगर निगम, पालिका, नगर पंचायतों में शामिल गांवों के निर्वाचित प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों को शासन ने समाप्त कर दिया है। इससे हल्द्वानी के ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट और कनिष्ठ उपप्रमुख जया कर्नाटक का भी पद खाली हो गया है। तीन जिला पंचायत सदस्य, 19 क्षेत्र पंचायत सदस्य, एक ग्राम प्रधान सहित 12 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद शामिल हैं। इससे पहले 29 सितंबर को भी हल्द्वानी की 24 ग्राम पंचायतों समेत जिले के कुल 32 ग्राम प्रधानों के पद समाप्त हुए हैं।
हल्द्वानी के ब्लॉक प्रमुख का पद समाप्त
तीन जिपं सदस्य, 19 बीडीसी, एक प्रधान का पद हुआ समाप्त
परिसीमन के बाद शासन ने समाप्त किए पद
जिपं सदस्य के ये पद हुए समाप्त
नगर निकायों में शामिल होने से हल्द्वानी की दो और भीमताल के जिला पंचायत सदस्यों का एक पद समाप्त हो गया है।
1- हल्द्वानी- शांति भट्ट 20- बिठौरिया नंबर एक, नीलम 29-मुखानी, भीमताल नीमा देवी 23- जंगलियागांव की जिपं सदस्य का पद समाप्त हो गया है। डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि नगर निकायों में मिलने से जिपं सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों को शासन द्वारा समाप्त कर दिया गया है।
बीडीसी सदस्यों के ये पद हुए समाप्त
क्षेत्र पंचायत सदस्यों में हल्द्वानी : ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट हरिनगर, कनिष्ठ उपप्रमुख जया कर्नाटक कुसुमखेड़ा, धनेश्वरी ढौंडियाल ब्यूरा, रचना बिठौरिया नंबर एक, संजय जोशी बमौरी तल्ली बंदोबस्ती, सोनी बमौरी मल्ली, सुनीता चिलवाल मुखानी प्रथम, राधा बिष्ट मुखानी द्वितीय, विजय सिंह मानपुर पश्चिम, संजय फुलारा हिम्मतपुर मल्ला, प्रमोद पंत लोहरियासाला तल्ला, मोहन सिंह नेगी किशनपुर घुड़दौड़ा, दीपा पाठक गौजाजाली उत्तर,
भीमताल : ज्योति मेहरा, थपलिया-मेहरागांव, रीना आर्या भक्त्यूड़ा, भावना मेहरा मेहरागांव, नीमा ल्वेशाल,
रामगढ़ : केशव चंद्र श्यामखेत
बेतालघाट : बृजमोहन सैनिटोरियम के पद समाप्त हो गए।
ग्राम प्रधान में एक पद समाप्त
भीमताल ब्लॉक में मेहरागांव के ग्राम प्रधान कुसुम मेहरा का पद भी नगर पंचायत भीमताल में मिलने से समाप्त हो गया। साथ ही 12 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद भी समाप्त हो गए।