भीमताल/नैनीताल। जिले के चार ब्लॉकों रामनगर, हल्द्वानी, कोटाबाग, भीमताल की ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन कर लिया गया है। इसके बावजूद जिले में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 479 ही बरकरार है।
डीएम विनोद कुमार सुमन की संस्तुति पर हल्द्वानी ब्लॉक में ग्राम पंचायत किशनपुर घुड़दौड़ा को जनसंख्या के आधार पर बैड़ापोखरा में शामिल किया है। इसमें किशनपुर, घुड़दौड़ा, बजवालपुर, हरिपुर, रतन सिंह, हरिपुर, हरिपुर लालमणि, बैड़ापोखरा राजस्व गांव को जोड़ा गया है। रामनगर में जोगीपुरा ग्राम पंचायत का नाम पूछड़ी कर दिया गया है। इसमें जोगीपुरा, पूछड़ी तोक शामिल हैं। कोटाबाग ब्लॉक में सौनजाला ग्राम पंचायत का नाम नाथूजाला कर दिया गया है। इसमें सौनजाला, नरसिंह, सौनजाला, नयाआबाद, नाथूजाला राजस्व ग्राम शामिल किए गए हैं। भीमताल ब्लॉक में ल्वेशाल से भक्त्यूड़ा राजस्व ग्राम को हटा दिया गया है। अब ल्वेशाल ग्राम पंचायत में जून स्टेट, ल्वेशाल जबकि सूर्यागांव में भक्त्यूड़ा, सूर्यागांव शामिल होगे। डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह ने बताया शासन के निर्देश पर गाम पंचायतों के पुनर्गठन का प्रस्ताव मांगा गया था। बेतालघाट के ग्राम पंचायत मल्ला वर्धों के थापली को पृथक ग्राम पंचायत के रूप में पुनर्गठित करने का प्रस्ताव मिला था लेकिन गांव में जनसंख्या मानकों में न आने पर पुनर्गठन नहीं किया गया है। धारी, ओखलकांडा, रामगढ़ ब्लॉक से कोई भी पुनर्गठन प्रस्ताव नहीं मिले। प्रस्तावों का प्रकाशन कर दिया गया है। इन प्रस्तावों पर जिन्हें आपत्ति दर्ज करवानी है वह आठ से 10 अक्तूबर तक डीएम कार्यालय, विकासखंड, जिला पंचायत राज कार्यालयों में आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।