फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी लोस चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मानदेय बढ़ाने सहित तमाम मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका मिनी कर्मचारी संगठन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर सरकार उदासीन बनी हुई है। अल्प मानदेय में वे वर्षों से सेवाएं दे रही हैं। यदि मांगें पूरी नहीं होती तो 2019 में लोक सभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने सरकार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि कई बार पत्र व्यवहार के बावजूद सरकार की तंद्रा नहीं टूट रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय वृद्धि, पदोन्नति करने और राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग लंबे समय से उठा रही हैं।

वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ की विषम परिस्थितियों में वह लोग लंबे समय से सेवाएं देर रही हैं, लेकिन सरकारों ने हमेशा उनकी मांगों की अनदेखी की है। बैठक में आंगनबाड़ी संगठन की कोषाध्यक्ष इंदू, संयुक्त मंत्री सीमा परवीन, सचिव मुन्नी भंडारी, तरन्नुम, कुसुम बिष्ट, बबिता पांडे, आशा, शबीना, नीमा, जानकी, वंदना, संगीता, सरिता, ममता, भावना, गीता, हेमा, सिक्ता वर्मा, निर्मला शाह, बसंती पंत, शोभा, जानकी, नरगिस, विद्या सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें