फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश गड्ढे में

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों ने आला अधिकारियों के निर्देश के बाद भी सड़कों के गड्ढे तो नहीं भराए उल्टा डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट के सड़कों को गड्ढा मुक्त करने संबंधी आदेशों को ही गड्ढे में डाल दिया।
विज्ञापन

पहली जुलाई को धूमाकोट बस हादसे में 48 लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन का ध्यान शहर की सड़कों पर हुए गड्ढों पर गया था। तब डीएम विनोद कुमार सुमन ने सहायक नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित कर तीन दिन के भीतर सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे। समिति में नगर मजिस्ट्रेट समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया था। उसके बाद चार जुलाई को नगर मजिस्ट्रेट पंकज कुमार उपाध्याय ने भी अलग से आदेश जारी कर लोनिवि और नगर निगम के अधिकारियों को हफ्ते भर में हर हाल में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे ताकि गड्ढों के कारण किसी तरह का कोई हादसा न हो लेकिन इन आदेशों पर आज तक अमल नहीं हुआ है।

तीन दिन तो दूर एक हफ्ते बाद भी गड्ढा मुक्त नहीं हुईं शहर की सड़कें
डीएम ने दिये थे तीन दिन में गड्ढे भरने के आदेश, सीटी मजिस्ट्रेट ने एक हफ्ते का समय दिया था
धूमाकोट हादसे की एक बड़ी वजह थी सड़क में गड्ढा

यहां हैं सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे
हल्द्वानी। बरेली रोड, डहरिया, नवाबी रोड, देवलचौड़ रोड, मंडी के समीप, शीशमहल व धान मिल की ओर जाने वाली सड़क में जगह जगह गड्ढे हैं। हीरानगर में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क को आज तक ठीक नहीं किया गया। नवाबी रोड में सड़क खोदने के लिए अभी भी मशीन लगी हुई है। लेकिन गड्ढों को भरने की व्यवस्था नहीं है। बरेली रोड में मेडिकल कालेज के सामने सड़क पर बड़ा गड्ढा हादसे को दावत दे रहा है। एसटीएच के करीब से होकर पीछे की ओर निकलने वाली सड़क में कहीं भी डामर नहीं बचा है। धान मिल की ओर जाने वाली सड़क के हाल भी कुछ ऐसे ही हैं।
विज्ञापन



संबंधित अधिकारियों को सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए निश्चित समय दिया गया था। जल्द ही सड़कों का निरीक्षण कर देखेंगे कि किन विभागों ने आदेशों का पालन किया है और किसने नहीं। आदेशों का पालन न करने वाले विभागों के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- पंकज कुमार उपाध्याय सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें