फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम में खुले 12 कामों के टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में 20 करोड़ के विकास कार्यों की निविदा खोली गई। 12 कार्यों के सभी ठेके दो प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक कम पर छूटे।
विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम में सड़क, नाली के लिए निविदा आमंत्रित की गई। निविदा सुबह 10 बजे से दो बजे तक डाली गई। निविदा तीन बजे खोली गई। इस दौरान नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया, प्रभारी सहायक नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया आदि रहे। पूर्व में हुए हंगामे को देखते हुए नगर निगम में पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया था। पुलिस सोमवार सुबह 10 बजे से लेकर टेंडर खुलने तक नगर निगम में मौजूद रही।
विज्ञापन


इस बार ठेकेदारों ने नहीं मचाया हल्ला
10 दिन पहले इन्हीं कामों के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। निविदा के दौरान ठेकेदारों ने हंगामा काटा था। कुछ ठेकेदार निविदा पेटी लेकर भाग गए थे। नगर आयुक्त की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सभी ठेकेदार बैकफुट में आ गए थे। इसके चलते सोमवार को हुए टेंडर में ठेकेदार शांत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें