फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन ने औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन
ट्रेन खड़ी रहने पर विंध्याचल में पानी लेने के लिए मची होड़
विज्ञापन
हल्द्वानी। अपर मंडल रेल प्रबंधन ने लालकुआं और काठगोदाम स्टेशनों में रनिंग रूम और डीजल लॉबी का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रेल के चालकों, गार्डों को दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन वीके गुप्ता अचानक लालकुआं जंक्शन पहुंचे। यहां वह सीधे रनिंग रूम में पहुंचे। रेल के चालकों और गार्डों के लिए बिस्तर, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। बाद में उनका काफिला काठगोदाम पहुंचा। यहां भी पहले रनिंग रूम में पहुंचे और ड्राइवरों की सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद डीजल लॉबी पहुंचे और दस्तावेज खंगाले। उन्होंने देखा कि ड्राइवरों को नियमानुसार ड्यूटी कराई जा रही है या नहीं। उन्होंने स्टेशन पर भी साफ सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने सख्त लहजे में चालकों को सुविधाएं देने के निर्देश दिए ताकि नींद पूरी हो सके और रेल संचालन के समय सतर्क रहे।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता नवीन सिंह (ओएंडएफ), सहायक यांत्रिक इंजीनियर राम खिलावन, सहायक मंडल इंजीनियर काशीपुर अक्षय राठौर, मुख्य यातायात निरीक्षक एमआर आर्य, स्टेशन मास्टर दुर्गा सिंह वोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें