गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात करीब आठ बजे रातीघाट के पास एक कैंटर नदी में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर सीएचसी खैरना लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रहा स्टेशनरी और पेंट के सामान से लदा कैंटर यूके 04सीए8514 लगभग 200 मीटर गहरी शिप्रा नदी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही कौश्याकुटौली के एसडीएम प्रमोद कुमार और खैरना चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल ने अपना नाम लक्ष्मण कांडपाल पुत्र भुवन चंद्र कांडपाल निवासी फसरोली कपकोट बागेश्वर बताया है। ब्यूरो