फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सस्ती दवाइयों के चार स्टोर खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/रामनगर। बीडी पांडे जिला अस्पताल परिसर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने जिले के चार प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का लोकार्पण एक साथ किया। यह केंद्र बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल, बेस अस्पताल, महिला अस्पताल हल्द्वानी, संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में खुले हैं। पीएमएस डॉ. तारा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में लोगों को ब्लड प्रेशर, शुगर आदि 600 से अधिक महत्वपूर्ण सस्ती दवाइयां उपलब्ध होंगी। बाद में यहां मांग के अनुरूप कैंसर की दवाइयां भी उपलब्ध रहेंगी। केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में 2754 जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आरएन प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत कर केंद्र के बारे में बताया। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, रेडक्रॉस क्लब की उपाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल सिंह रावत, संतोष साह, आकांक्षा तिवारी, कल्पना बोरा, भूपेंद्र बिष्ट, तुलसी कठायत, कमला साह, मुन्नी तिवारी, सुरेश गुरुरानी, मदन मेहरा, डॉ. मनु ढौंडियाल आदि थे।
विज्ञापन


महानुभावों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही
नैनीताल। जन औषधि केंद्रों के उद्घाटन मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन विनोद तिवारी, अध्यक्ष/डीएम दीपेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष सीएमओ डॉ. एचसी जोशी, चिकित्सालय के किसी चिकित्सक समेत रेडक्रॉस सोसायटी के कई सदस्य मौजूद नहीं रहे। यह चर्चा का विषय बना रहा। सांसद कोश्यारी ने कहा कि इससे जनहित के कार्य में कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन विनोद तिवारी ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह ही कार्यक्रम की सूचना मिली। तब वह शहर से बाहर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें