फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने की जल शक्ति अभियान, हरेला पर्व की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जल शक्ति अभियान, हरेला पर्व, पौधरोपण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्राम, ब्लॉक, जिला स्तर पर कार्ययोजना बनाकर जल संचय, संरक्षण एवं संवर्धन कार्य किए जाएं। इस अभियान में जनसहभागिता बढ़ाई जाए। कहा कि केंद्र सरकार की जलशक्ति योजना की निगरानी के लिए प्रदेश में नैनीताल को चुना गया है।
विज्ञापन

सीएस ने बताया कि अभियान की निगरानी के लिए जल्द ही केंद्र सरकार की टीम नैनीताल आ रही है। प्रत्येक जिले में एक-एक नदी को पुनर्जीवित किया जाना है। वर्षा जल संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दें। आयुक्त कुमाऊं मंडल राजीव रौतेला ने बताया कि अल्मोड़ा में कोसी नदी को पिछले साल से पुनर्जीवित किया जा रहा है। इस साल अल्मोड़ा में दो नदियां, नैनीताल में शिप्रा नदी, बागेश्वर में गरुड़ गंगा, चंपावत में गौड़ी नदी पुनर्जीवित की जाएगी। डीएम सविन बंसल ने बताया कि शिप्रा नदी को पुनर्जीवित करने का माइक्रोप्लान बनाया गया है। जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के 311 कार्य किए जाएंगे। 14.11 लाख पौधे रोपे जाएंगे। शिप्रा नदी क्षेत्र में नौ हेक्टेयर भूमि पर आठ हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. विवेक पांडेय, सीई सिंचाई एमसी पांडेय, सीडीओ विनीत कुमार, वन संरक्षक तेजस्विनी पाटिल धकाते, डीएफओ टीआर बीजूलाल, एडीएम एसएस जंगपांगी, परियोजना निदेशक बालकृष्ण, डीडीओ रमा गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन



मुख्य सचिव ने की जल शक्ति अभियान, हरेला पर्व की समीक्षा
कहा, केंद्र सरकार की जलशक्ति योजना की निगरानी के लिए प्रदेश में नैनीताल को चुना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें