नैनीताल। स्व. पितांबर दत्त तिवारी और पार्वती तिवारी की स्मृति में आयोजित होने वाला मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह इस वर्ष भव्यता से मनाया जाएगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम आयोजक लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने सात जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यक्रम संयोजक दिव्या साह ने बताया कि इस वर्ष 8वें समारोह का आयोजन होगा। नगर के 25 स्कूलों के कुल 50 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कलाकारों सुजाता महेश्वरी, जहूर आलम, संगीता बुधलाकोटी, शैलजा पांडे, मोनिका कांडपाल को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्य, विशिष्ट अतिथि डीएम सविन बंसल और एसएसपी सुनील कुमार मीणा रहेंगे। इस दौरान आयोजक सचिव स्व पितांबर दत्त तिवारी के पुत्र गिरीश रंजन तिवारी, लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष आशा पांडे, उपाध्यक्ष मीनू पांडे, रानी साह, पल्लवी गहतोड़ी, मंजू बिष्ट, गीता साह, रेखा पंत, आभा साह, ज्योति वर्मा, हेमा भट्ट, लीला जोशी, स्वेता साह, आरती बिष्ट, कविता त्रिपाठी, अमिता साह, गीता पांडे, सन्नू साह, सीमा सेठ आदि थे।
भव्य रूप से मनाया जाएगा मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह
कार्यक्रम को लेकर लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने शुरू की तैयारियां