फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलीना हथिनी को सुपुर्दगी में दिया

विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है। - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। हाईकोर्ट के निर्देश पर कोसी रेंज रामनगर वन प्रभाग के आमडंडा डिपो में रखी कलीना हथिनी को वन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उसके मालिक को सौंप दिया है।
विज्ञापन

डीएफओ भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वन विभाग ने पिछले साल अगस्त में हाईकोर्ट के आदेश पर कॉबेट लैंडस्केप के रिजॉर्टों से आठ हथिनियों को मुक्त कराया था। कई हथिनियों के मालिकों ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इस कारण एक हथिनी पहले ही उसके स्वामी को सौंपी जा चुकी है। अब कलीना हथिनी के मालिक मो. शफीक के मुख्तारेआम अशरफ को भी सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिल गया था। इसलिए 25 लाख की प्रतिपूर्ति पर उन्हें हथिनी सौंप दी गई है। अब हथिनी की देखरेेख वही करेंगे। हालांकि वन विभाग की टीम समय-समय पर हथिनी का जायजा लेती रहेगी। अब डिपो में सिर्फ छह हथिनियां बची हैं। इनमें से बीमार लक्ष्मी हथिनी का कई माह से उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर स्वामी को सौंपी कलीना हथिनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें