भीमताल (नैनीताल)। डीएम सविन बंसल ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिले स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने समाज कल्याण और महिला कल्याण की पेंशन योजनाओं के आवेदन पत्र ब्लॉक से जिला मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए। कहा कि भविष्य में प्रार्थना पत्रों की निगरानी पोर्टल से ऑनलाइन की जाएगी।
डीएम ने जलसंस्थान, जल निगम, बीडीओ, सिंचाई विभाग, कृषि, उद्यान विभाग, वन विभाग से जलसंरक्षण की कार्ययोजना सीडीओ को देने को कहा। उन्होंने मानसून सत्र में ग्राम पंचायतों में जलसंरक्षण के लिए कच्चे तालाब, चाल-खाल, चेकडैम, वर्षा जल संरक्षण के टैंक, पिट बनाने को कहा। डीएम ने सिंचाई विभाग से खैरना की कोसी नदी में बैराज बनाने, जमरानी बांध की जानकारी ली। पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ पात्रों को दिलाने को कहा। ग्राम्य विकास, पंचायती राज, पर्यटन, उद्योग, उरेडा, युवा कल्याण, रेशम विभाग के प्रोजेक्ट भी पूछे। इस दौरान सीडीओ विनीत कुमार, परियोजना निदेशक बालकृष्ण टम्टा, डीडीओ रमा गोस्वामी, जिला अर्थ सांख्यिकी अधिकारी ललित मोहन जोशी, सीएचओ धनपत कुमार, सहायक परियोजना अधिकारी संगीता आर्या, एसई जल निगम एसके पंत आदि मौजूद रहे।
मुख्यालय भेजें पेंशन योजनाओं के आवेदन पत्र : बंसल
जल संरक्षण के लिए बनाएं कच्चे तालाब, वर्षा जल संरक्षण टैंक
डीएम ने विकास भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक
जलसंरक्षण पर केंद्र और राज्य सरकार बनाए हुए नजर