फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के बारे में पूछने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसटीएच में भर्ती पति को एक युवती फोन कर रही थी। युवती से पूछताछ करने पर उसने जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा स्थित घर बुलाया और महिला को बुरी तरह पीट दिया। महिला ने घटना की लिखित जानकारी काठगोदाम पुलिस को दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जवाहर ज्योति मल्ला चौफुला निवासी रेनू यादव ने बताया कि उसके पति विनोद यादव ऊर्जा निगम में लाइनमैन हैं। 26 जून को लामाचौड़ में विद्युत खंभे पर लाइन ठीक करते समय उनको करेंट लग गया। पत्नी ने पति को एसटीएच में भर्ती कराया है। अस्पताल में पति का मोबाइल पत्नी के पास था। आरोप लगाया है कि इस बीच एक लड़की की कॉल पति के मोबाइल पर कई बार आया। पत्नी ने पूछताछ किया तो उसने अपने घर जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा बुलाया। घर पहुंचने पर लड़की आरोप लगाकर झगड़ा करने लगी। लड़की और उसके परिवार ने महिला पर हमला बोल दिया। किसी प्रकार छूटने के बाद महिला ने घटना की लिखित जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


पति के बारे में पूछने पर महिला को पीटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें