फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चशिक्षा: शासन ने छह एसो. प्रोफेसरों का किया जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पदोन्नति के बाद प्राचार्य और उपनिदेशक उच्चशिक्षा के पद पर ज्वाइन न करने के मामले में शासन गंभीर हो गया है। अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल ने उच्चशिक्षा निदेशक को सभी छह एसोसिएट प्रोफेसरों से स्पष्टीकरण लेकर शासन को भेजने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही शासन ने प्राचार्य पद पर पदोन्नति के बाद संबंधित पदोन्नति/ तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले एसोसिएट प्रोफेसरों का वेतन आहरण कार्यरत महाविद्यालय से तत्काल रोकने की कार्यवाही करने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले महीने उच्चशिक्षा विभाग ने प्राचार्य पद पर पदोन्नति की थी। एमबीपीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बच्ची राम पंत को पदोन्नत कर लमगड़ा (अल्मोड़ा) महाविद्यालय का प्राचार्य, ऋषिकेश कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर कुलदीप सिंह नेगी को उपनिदेशक उच्चशिक्षा, इसी महाविद्यालय के डॉ. मदन प्रसाद नगवाल को मुनस्यारी (पिथौरागढ़), कोटद्वार महाविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजलि सिंह को गंगोलीहाट (पिथौरागढ़), काशीपुर कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमला सिंह को कांडा (बागेश्वर) और पिथौरागढ़ कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इंदु जोशी को पदोन्नत कर गुरुड़ाबांज (अल्मोड़ा) महाविद्यालय का प्राचार्य बनाया था। इन एसोसिएट प्रोफेसरों ने किन्ही निजी कारणों के आधार पर प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। प्रभारी निदेशक उच्चशिक्षा डॉ. एससी पंत ने बताया कि सभी एसोसिएट प्रोफेसरों को अलग-अलग नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है, कुछ का आ गया और कुछ का आना बाकी है। सभी का जवाब मिलते ही जल्द ही शासन को भेजा जाएगा, इसमें क्या कार्रवाई होगी शासन स्तर पर ही तय होगी।
विज्ञापन


शासन ने छह एसोसिएट प्रोफेसरों का किया जवाब तलब
उच्चशिक्षा निदेशक एवं कोषाधिकारी को तत्काल वेतन रोकने के आदेश
प्राचार्य और उपनिदेशक पद पर ज्वाइन न करने का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें