फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में देर रात मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। गढ़वाल मंडल के एक भाजपा विधायक की देर रात करीब साढ़े दस बजे नैनीताल में फल व्यापारी की दुकान पर पपीता खरीदने को लेकर स्थानीय युवकों से हाथापाई हो गई। हालांकि, बाद में माफीनामे के बाद मामला रफा दफा हो गया।
विज्ञापन

मल्लीताल स्थित ए वन चौराहे पर विधायक पक्ष के लोग फल की दुकान पर पहुंचे। पपीता खरीदने को लेकर उनका दुकानदार से विवाद हो गया। एक तरफ विधायक और उनका गनर था तो दूसरी तरफ दो युवक। विवाद बढ़ने पर विधायक और युवकों में हाथापाई हो गई। गनर सादे कपड़ों में बगैर असलहे के था। बार-बार विधायक हूं कहने का भी असर नहीं हुआ। इस बीच, भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से भी किसी ने विधायक से हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद अन्य लोग भी मारपीट पर उतारू हो गए। विधायक इन दिनों नैनीताल में हाईकोर्ट के पास रुके हुए हैं। बताया जा रहा है कि भीड़ के तेवर देख विधायक बमुश्किल बचे। इसके बाद वह मल्लीताल कोतवाली पहुंचे, जहां से एक एसआई और कुछ कांस्टेबल घटनास्थल पर गए। हालांकि, मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस इस बारे में कुछ भी कहने से बच रही है। मारपीट करने वाले युवक पुलिस को देखकर भाग गए। बाद में फल विक्रेता के माफी मांग लेने पर विधायक की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।
विज्ञापन



गढ़वाल के एक विधायक और युवकों में हाथापाई
नैनीताल में देर रात पपीता खरीदने की जिद पर हुआ बखेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें