बेतालघाट (नैनीताल)। स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई तक होगी। वहां के प्रधानाचार्य आरसी आर्य ने बताया कि संस्थान में सूचना प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के 25, इलेक्ट्रॉनिक में 24, विद्युतकार में 20 प्रशिक्षुओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए सामान्य वर्ग को 700 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
बेतालघाट आईटीआई में 15 जुलाई तक होंगे प्रवेश