फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में बढ़ रही है दिल की बीमारी: डॉ. गुप्ता

विज्ञापन
heart
विज्ञापन
नैनीताल। लॉज कुमाऊं और एमआई इंटरनेशनल हार्ट फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को यहां फ्रीमेंशन हॉल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक गुप्ता ने हृदय रोग से ग्रस्त मरीजों को परामर्श दिया। प्रेसवार्ता में डॉ. गुप्ता ने बताया कि दुनिया में दिल से जुड़ी बीमारी सबसे अधिक घातक है। उन्होंने बताया कि भारत सहित दक्षिण पूर्वी एशिया के युवाओं में दिल से जुड़ी बीमारियां बढ़ने लगी हैं। हृदयाघात के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने हाई ब्लड प्रेशर, अधिक कोलेस्ट्रॉल की परेशानी होने पर नियमित रूप से दवाएं लेने और धूम्रपान से बचने को कहा। बताया कि सामान्य व्यक्ति भी साल में एक बार पूरे शरीर की जांच जरूर करवाएं। पूरी नींद लें और रोजाना व्यायाम करें। इस दौरान डॉ. जेपी साह, एमसी कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन



युवाओं में बढ़ रही दिल की बीमारी : डॉ. गुप्ता


आईआरबी में लगा स्वास्थ्य शिविर
कालाढूंगी (नैनीताल)। इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) प्रथम वाहिनी बैलपड़ाव में सेनानायक पी. रेणुका देवी के निर्देशन में रविवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उजाला हॉस्पिटल काशीपुर की मेडिकल टीम ने वाहिनी के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों एवं वाहिनी परिसर में रह रहे परिवारों के ब्लड, शुगर, ईसीजी, ब्लड प्रेशर इत्यादि की निशुल्क जांच की गई। विशेषज्ञों ने वाहिनी परिसर के सभी लोगों को कैंसर, पीलिया, किडनी रोग जैसी गंभीर बीमारियों के कारण, लक्षण, बचाव की जानकारी दी। बताया कि हम सभी को नियमित दिनचर्या, व्यायाम, संतुलित आहार, स्वास्थ्य परीक्षण करवाते रहना चाहिए। चिकित्सा शिविर फिजीशियन शंभू प्रसाद, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अमित कुमार एवं समस्त मेडिकल टीम उजाला हॉस्पिटल काशीपुर, शिविरपाल कुशाल सिंह रावत, सूबेदार मेजर प्रताप सिंह नेगी, प्लाटून कमांडर नरेश भौर्याल, प्लाटून कमांडर मनीष वर्मा, फार्मासिस्ट मनोरमा, सहायक नर्सिंग दिनेश धामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें