फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर कई जगह लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्यटकों की भीड़ के चलते नैनीताल रोड पर शुक्रवार को भी कई जगह जाम लगा। पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग की। कागजात पूरे नहीं होने के कारण काफी संख्या में छात्र और युवकों को घर लौटना पड़ा। हालांकि दोपहर में पुलिस ने यातायात सामान्य होने पर वाहनों का आवागमन फ्री कर दिया था।
विज्ञापन

नैनीताल पर शुक्रवार को भी पर्यटकों के वाहनों का दबाव काफी था। इस कारण कॉलटैक्स, नरीमन तिराहा और रानीबाग में जाम लग गया। नैनीताल मार्ग के ज्योलीकोट और हनुमानगढ़ी के संकरे रास्ते पर जाम के चलते पर्यटकों को काफी परेशानी हुई। हालांकि कई जगह तैनात पुलिसकर्मियों ने जाम को खोलने के लिए काफी मशक्कत की। नैनीताल में पार्किंग की स्थिति ठीक होने पर दोपहर में वाहनों को फ्री छोड़ दिया था, लेकिन दोपहिया वाहनों की चेकिंग पर सख्ती ज्यादा था। शाम के समय काफी संख्या में वाहन नीचे उतरने से कुछ देर के लिए रानीबाग में जाम लग गया था। यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा ने बताया कि पुलिस ने 30 वाहन चालकों का चालान कर करीब दस हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। उन्होंने बताया कि नैनीताल जाने के लिए सिर्फ सुबह में वाहनों का दबाव ज्यादा था।


नैनीताल रोड पर कई जगह लगा जाम
चेकिंग के चलते काफी लोग नहीं पहुंचे नैनीताल


टैक्सी वालों ने मनमानी वसूली की
नैनीताल रोड पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए टैक्सी चालकों ने पर्यटकों से मनमानी वसूली की। पर्यटकों ने भी कोई शिकायत नहीं की, लेकिन चालकों ने खूब चांदी काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें