फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को निशुल्क करियर काउंसिलिंग सुविधा देगा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड के छात्रों को चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने निशुल्क प्रोफेशनल कॅरिअर काउंसलिंग की सुविधा मुहैया कराने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय के मीडिया हेड प्रो. प्रभदीप सिंह ने उत्तराखंड के विद्यार्थियों के लिए यहां पोर्टल लांच किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय घड़ूंआं के मीडिया विभाग के हेड प्रो. सिंह ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड से 830 से अधिक छात्र विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रोफेशनल कार्यक्रमों में उच्चशिक्षा हासिल कर रहे हैं, जिसमें से अकेले हल्द्वानी के 280 छात्र शामिल हैं। विवि में 28 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। छात्रों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ विवि ने देहरादून स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कॅरिअर मार्गदर्शन मुफ्त में देने की सुविधा मुहैया कराई है। मैट्रिक, 10+2 या स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त कर चुके छात्र इस प्रोफेशनल काउंसलिंग का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वह यहां एक साइकोमेट्रिक टेस्ट से गुजरेंगे, जिसके आधार पर एक कॅरिअर सलाहकार की तरफ से रिपोर्ट दी जाएगी, जो उन्हें उनके कॅरिअर संबंधित सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद करेगी। प्रो. सिंह ने कहा कि 2018-19 सत्र में उत्तराखंड के 350 छात्र प्लेसमेंट प्राप्त करने में कामयाब रहे हैं। हल्द्वानी की कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की छात्रा नेहा ध्यानी को एक नहीं दो-दो नामचीन कंपनी से ऑफर आए। उन्होंने बताया कि मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए www.fasttrack.cuchd.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रो. सिंह ने विशेष छात्रवृत्ति योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इस वर्ष से उत्तराखंड के स्कूलों के शिक्षक, विश्वविद्यालय एवं कॉलेज के प्रोफेसर के बच्चों को 10 प्रतिशत अकादमिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन



छात्रों को निशुल्क कॅरिअर काउंसलिंग की सुविधा देगा चंडीगढ़ विवि
मीडिया विभाग के हेड प्रो. प्रभदीप सिंह ने हल्द्वानी में लांच किया पोर्टल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें