फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में वीकेंड में होटल नहीं मिला, रोडवेज में रात गुजारनी पड़ी सैलानियों को

विज्ञापन
nainital
विज्ञापन
नैनीताल। वीकेंड में नैनीताल फुल होने पर सैलानियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाल यह रहा कि सैलानी सुबह से जाम, कार को रुसी बाईपास में खड़ा कर शटल सेवा से नैनीताल धक्के खा कर पहुंचे। सैलानियों ने होटल तलाशे लेकिन कमरे जरूर मिले कमरों का किराया दस हजार रुपये से 15 हजार रुपये बताने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसलिए वह होटल में कमरा नहीं ले सके और रोडवेज में बिस्तर लगाकर सो रहे हैं।
विज्ञापन

मेरठ निवासी महर आलम ने बताया कि वह नैनीताल घूमाने के लिए छह बच्चों के साथ जाम, रुसी बाईपास में कार खड़ी कर जानवरों की तरह शटल सेवा वाहन से जैसे तैसे नैनीताल पहुंचे। नैनीताल पहुंचने पर कई होटलों में जाकर कमरा देखा लेकिन कमरा का किराया दस से 15 हजार रुपये बताया तो वह होटल में कमरा नहीं ले सके। आगरा के वसीम अपने चार बच्चों के साथ सात लोग घूमने के लिए आए हैं, लेकिन उनको भी नैनीताल में कमरा नहीं मिला। इलाहाबाद के दिलीप अपने बच्चों के साथ पहली बार नैनीताल घूमने आए लेकिन होटल में कमरे का किराया अधिक होने, होटल न मिलने से परेशान रहे और उन्होंने नैनीताल से परिवार के लिए कंबल खरीद कर रोडवेज में रात गुजारने को मजबूर रहे।
विज्ञापन



नैनीताल में वीकेंड में होटल नहीं मिले, रोडवेज में रात गुजारनी पड़ी सैलानियों को
सैलानियों से होटल का किराया दस हजार से 15 हजार रुपये मांगने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें