रामनगर (नैनीताल)। ईद, वीकेंड के चलते शुक्रवार को दूसरे दिन भी रामनगर में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। इससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। पुलिस प्रशासन भी यातायात व्यवस्था सुधारने में व्यस्त रहा। वीकेंड पर कॉर्बेट पार्क, गर्जिया मंदिर आने वालों का सिलसिला जारी रहा। इस कारण भवानीगंज, रानीखेत रोड, कोसी बैराज पर हर घंटे में लंबा जाम लगता रहा। इसमें कई एंबुलेंस समेत पुलिस के वाहन भी शामिल थे। वहीं रोडवेज डिपो में भी यात्रियों की भीड़ रही। स्टेशन प्रभारी नवीन आर्या ने बताया कि आमतौर पर 18 बसें दिल्ली जाती हैं लेकिन शुक्रवार काशीपुर डिपो से दो बसें अतिरिक्त मंगवानी पड़ी। दो बसें मुरादाबाद भी भेजी गईं।
रामनगर में हर तरफ जाम ही जाम
एंबुलेंस के साथ ही पुलिस के वाहन भी फंसे रहे, जाम खुलवाने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत