नैनीताल। शिक्षा विभाग में विभागीय पदोन्नति के निर्धारित तीस फीसदी कोटे के तहत बेसिक शिक्षकों की सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा के अपर निदेशक कुमाऊं कार्यालय में काउंसलिंग हुई। एडी डॉ.मुकुल कुमार सती ने बताया कि 2014 एवं 2017 में जारी विज्ञप्ति के आधार पर पात्र पाए गए 92 शिक्षकों को पदोन्नति के लिए बुलाया गया था, इसमें से 62 शिक्षक उपस्थित हुए। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उपस्थित शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की गई।
डॉ.सती ने बताया कि सामाजिक विज्ञान के 41, हिंदी के 6, विज्ञान के 9, व्यायाम के 1, गणित के दो और अंग्रेजी के तीन शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की गई। बताया कि इन शिक्षकों की सुगम एवं दुर्गम सेवाओं की गणना के आधार पर जल्द ही पदोन्नति सूची जारी की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पूरन सिंह बिष्ट, ललित उपाध्याय, संजय रौतेला, आलोक जोशी, जगमोहन रौतेेला, राजेंद्र अधिकारी, पंकज पांडे आदि थे।