फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं से बन सकते हैं मंत्री और अध्यक्ष

विज्ञापन
BJP - फोटो : GOOGLE
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव और केंद्रीय मंत्री मंडल गठन के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़ने को लेकरचर्चाएं तेज हो गई है। कयास है कि समीकरणों को साधने के लिए कुमाऊं से मंत्री बनाएं जा सकते हैं। साथ ही भविष्य में ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर कुमाऊं के किसी नेता को जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की थी। इसमें त्रिवेंद्र सरकार में मंत्री के दो पद रिक्त है। ऐसे में गाहे- बगाहे इसमें किसे मंत्री बनाया जा सकता है, उसे लेकर कयास लगता रहा है। अगर त्रिवेंद्र सरकार के मंत्रिमंडल की बात करें तो नैनीताल जिले से कोई भी मंत्री नहीं है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का घर भले हल्द्वानी में हो, लेकिन विधानसभा बाजपुर है। जिनके मंत्रियों के बनने की चर्चा सबसे ज्यादा रही है, उसमें अनुभव, वरिष्ठता के आधार पर कालाढूंगी विधायक व पूर्व मंत्री बंशीधर भगत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री रहे बिशन सिंह चुफाल का नाम सियासी हलकों में लिया जाता रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। ऐसे में नए अध्यक्ष को लेकर भी चर्चाएं हैं। गढ़वाल मंडल से मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री मंडल में स्थान मिला है। ऐसे में भविष्य में कुमाऊं से ही किसी नेता को अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर ज्यादा संभावना जताई जा रही है। इसमें पार्टी में लंबे समय से काम करने का अनुभव, कौशल, वरिष्ठता के आधार पर पार्टी में प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी संभाल रहे कुछ नेताओं के नाम की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुमाऊं से बन सकते हैं मंत्री और अध्यक्ष
अब संतुलन साधने के भी फेर में फंसी भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें