फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीबाग में लगा दो किमी लंबा जाम, सैलानी परेशान

विज्ञापन
वृंदावन में लगा भयंकर जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट को जाने वाले रास्ते के पास मुख्य सड़क पर वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से यहां शनिवार सुबह दो किमी लंबा जाम लग गया। इससे पहाड़ को आने-जाने वाले सैलानियों एवं अन्य यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से चित्रशिला घाट में खासी भीड़ थी। घाट पहुंचे कई लोग रानीबाग स्थित एनएच किनारे अपने वाहनों को आड़े-तिरछे खड़े कर गए। वीकेंड होने के कारण सड़क पर सुबह से ही वाहनों का खासा दबाव था। वाहनों के अव्यवस्थित खड़ा होने के कारण रानीबाग में सुबह करीब दस बजे जाम की स्थिति पैदा हो गई और देखते ही देखते लगभग दो किमी लंबा जाम लग गया। ऐसे में सैलानियों के वाहन सड़क पर रेंगने लगे। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्थित कराया।


रानीबाग में लगा दो किमी लंबा जाम, सैलानी परेशान
सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहन बने जाम कारण

मार्गों पर लग रहा जाम, सैलानी हो रहे परेशान
हल्द्वानी। पर्यटन सीजन शुरू होते ही लोक निर्माण विभाग को सड़क का डामरीकरण करने की सुध आई है। साथ ही सड़क के किनारे ओएफसी भी डाली जा रही है, इससे भी मार्गों पर जाम की स्थिति बन रही है। ऐसे में पर्यटन स्थल से ज्यादा सैलानियों का समय सड़क पर लगे जाम में जूझने में बीत रहा है।
विज्ञापन



यहां लगता है जाम
- भीमताल-रानीबाग रोड में सलड़ी, क्वैराली, रानीबाग पुल और बोहराकून के पास
- काठगोदाम-रानीबाग रोड पर गुलाबघाटी के पास
- हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर ज्योलीकोट, गेठिया और इसके आसपास
- भीमताल-नौकुचियाताल रोड पर रामनिवास, दोबाटी एवं नौलाधारा क्षेत्र में
- भीमताल-भवाली रोड पर मल्लीताल बाजार, गोरखपुर, खुटानी और फरसौली में


अधिकतर पर्यटक स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं जुटाई गई हैं, जहां कमी रह गई है, उसे शीघ्र दूर कराया जाएगा। सैलानियों को दिक्कतें न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन मिलकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। -विनोद कुमार सुमन, डीएम, नैनीताल।


नैनीताल रूट पर भीड़ बढ़ने से बसों का टोटा
हल्द्वानी। पर्यटन सीजन और भीषण गर्मी के कारण शनिवार को यात्रियों की भीड़ नैनीताल रूट पर बढ़ी तो बसें कम पड़ गई। अधिकारियों ने भवाली, अल्मोड़ा, काठगोदाम की बसें मंगाकर यात्रियों को नैनीताल भेजा। दोपहर बाद नैनीताल रूट पर यातायात सामान्य हो सका। शनिवार को रोडवेज बस अड्डे के अलावा केमू बस अड्डे, टैक्सी स्टैंड पर यात्रियों और सैलानियों की अच्छी-खासी भीड़ थी। इसके साथ ही दिल्ली, देहरादून समेत अन्य रूटों से आने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। उधर, रविवार को भी नैनीताल रूट पर भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने शनिवार को तैयारियां पूरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें