फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना में पुराने अधूरे कार्यों को प्राथमिकता दें

विज्ञापन
200 रुपये का नोट - फोटो : RBI
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम विनोद कुमार सुमन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिला योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में उन कार्यों को प्राथमिकता दें जो अस्सी फीसदी तक पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन

सर्किट हाउस सभागार में जिला योजना 2019-20 की बैठक लेते हुए डीएम सुमन ने पिछले वित्तीय वर्ष के अपूर्ण कार्यों की सूची बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि नई जिला योजना में रखे जाने वाले विकास कार्यों को हर हाल में दो साल में पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने 42.47 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इसके सापेक्ष 13 करोड़ की राशि आवंटित हो चुकी है। डीएम ने कहा कि कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी में स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं को शामिल करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ विनीत कुमार, डीडीओ रमा गोस्वामी, सीएमओ डॉ. भारती राणा, उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा, डीपीओ अंजना गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी एसएस सावंत, सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया, सीईओ केके गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन



जिला योजना में पुराने अधूरे कार्यों को प्राथमिकता दें
डीएम ने जिला योजना को लेकर अधिकारियों की बैठक ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें