फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति से मिले सृजन पीठ के निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएस राना ने शुक्रवार को एमबीपीजी कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राध्यापकों के साथ बैठक में कहा कि महाविद्यालय में प्राध्यापकों को शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए सदैव अग्रणी भूमिका में रहना चाहिए। शुक्रवार दोपहर दो बजे एमबीपीजी कॉलेज पहुंचे कुलपति का प्राचार्य डॉ. जीएस बिष्ट ने स्वागत किया। कांफ्रेंस हाल में बैठक में कुलपति ने शैक्षणिक वातावरण उत्कृष्ट बनाने के लिए प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापकों की सराहना की। वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. मीरा पांडे, प्राचार्य डॉ. बिष्ट द्वारा महाविद्यालय के विभिन्न विषयों में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों से कुलपति को अवगत कराया। डॉ. नवल किशोर लोहनी ने संचालन किया। महाविद्यालय के शिक्षक क्लब की सचिव डॉ. शुचिता शाह मेहता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. सुमन उप्रेती, डॉ. डीसी पंत, डॉ. बीआर पंत ने कुलपति का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. महेश कुमार, डॉ. हेमंत कुमार शुक्ला, डॉ. नवीन भगत, डॉ. एचएस भाकुनी आदि थे।
विज्ञापन




कुलपति ने किया डिग्री कॉलेज का निरीक्षण


कुलपति से मिले सृजन पीठ के निदेशक
नैनीताल। महादेवी सृजन पीठ के निदेशक प्रो. देव सिंह पोखरिया ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. केएस राना से विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में मुलाकात कर सृजन पीठ की जानकारी दी। उन्हें पीठ की गतिविधियों से अवगत कराया। कुलपति प्रो. राना ने कहा कि वह शीघ्र सृजन पीठ का भ्रमण कर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से पीठ परिसर में निर्माणाधीन अमृतलाल नागर मेमोरियल रायटर्स होम सहित अन्य क्रियाकलापों का जायजा लेंगे। पीठ निदेशक प्रो. पोखरिया ने कुलपति प्रो. राना को सृजन पीठ द्वारा प्रकाशित पुस्तक इला चंद्र जोशी स्मरण सहित स्वरचित पुस्तकों का सेट भेंट किया। इस दौरान पीठ के शोध अधिकारी मोहन सिंह रावत, कुलपति के निजी सचिव विधान चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें