हल्द्वानी। तहसील में एक बार फिर से प्रमाणपत्र बनाने का काम अटक गया है। इसके चलते दूरदराज से आए अभिभावकों और आवेदकों को दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद बैरंग लौटना पड़ रहा है।
तहसील में रोजाना 50 से अधिक लोग जाति, स्थायी निवास, आय एवं चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचते हैं। कुछ समय पहले तक पटवारियों की हड़ताल के चलते आय प्रमाण पत्र नहीं बन रहे थे और अब जब पटवारियों की हड़ताल खत्म हुई तो एसडीएम के डिजिटल हस्ताक्षर उपलब्ध नहीं होने से प्रमाण पत्र बनाने का लटक गया है। कांग्रेस महासचिव खजान पांडे ने डीएम को पत्र भेजकर व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है।
तहसील में फिर अटका प्रमाण पत्र बनाने का काम
तहसील में उपलब्ध नहीं हैं एसडीएम के डिजिटल हस्ताक्षर
बैरंग लौट रहे हैं दूरदराज से आए लोग
मेरे डिजिटल हस्ताक्षर रिनवल होने की प्रक्रिया गतिमान है। इसमें कुछ समय लगता है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में डिजिटल हस्ताक्षर रिनवल हो जाएंगे और उसके बाद प्रमाण पत्र बनने लगेंगे। -विजय नाथ शुक्ल, एसडीएम हल्द्वानी।