फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर आसानी से हो जाता है स्तन कैंसर का इलाज

विज्ञापन
रोटरी क्लब का स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। लायंस क्लब की ओर से नगर के फ्रीमेंशन हाल में मंगलवार को महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर विषय को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि केजीएमसी कॉलेज लखनऊ के एंडोक्राइन के विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा ने कहा कि स्तन कैंसर के प्राथमिक लक्षण पाए जाने पर उसका आसानी से कम कीमत में इलाज संभव है, लेकिन जब यही कैंसर अधिक मात्रा में फैल जाता है तो फिर ऑपरेशन करने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

डॉ. मिश्रा ने स्तन कैंसर के लक्षण एवं उसके इलाज के कई तरीके भी बेहद ही सरल भाषा में महिलाओं को बताए। इस दौरान कई महिलाओं द्वारा किए गए सवालों का भी डॉ.मिश्रा ने उत्तर दिया। महिलाओं को वृत्त चित्र के माध्यम से भी स्तन कैंसर के बारे में कई जानकारियां दी गई। इससे पहले लायंस क्लब की अध्यक्ष आशा शर्मा ने मुख्य अतिथि समेत सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में रोटरी क्लब की ओर से भी अहम योगदान दिया गया। इस मौके पर बीडी पांडे जिला पुरुष अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तारा आर्या, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उमा रावत, डॉ. विजय कृष्ण, आरबी सिंह, प्रो. अरुण शर्मा, दीप साह, नीलू एल्हंस, डॉ. अजय रावत, गितिका गंगोला, ईशा साह, गीता साह, वर्षांजलि, शोभा गुप्ता, निधि, रेखा त्रिवेदी, सुनीता, मीनू शर्मा, मोनिका, राखी साह, केएन जोशी, जेके शर्मा, पाल आहूजा आदि थे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। ईशा साह ने लायंस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय भी सभी से कराया।
विज्ञापन


समय पर आसानी से हो जाता है स्तन कैंसर का इलाज
लायंस क्लब ने आयोजित किया स्तन कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें