हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने अध्ययन केंद्रों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में दूसरे दिन रानीखेत और बागेश्वर क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों व सहयोगियों को दूरस्थ शिक्षा प्रणाली को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का प्रशिक्षण दिया गया।
क्षेत्रीय सेवाएं के निदेशक प्रो. गिरिजा पांडेय ने प्रवेश प्रक्रिया से लेकर हर आवश्यक प्रक्रिया को सरल बनाने और छात्रों को सुविधा देने की बात कही। विश्वविद्यालय के आईसीटी विभाग की ओर से जितेंद्र द्विवेदी और राजेंद्र गोस्वामी ने प्रवेश से लेकर परीक्षा तक समस्त कार्यों में आईटी के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का समापन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने किया। इस अवसर पर डॉ. एमएम जोशी, डॉ. सूर्यभान सिंह, डॉ. घनश्याम जोशी, गोपाल दत्त, फि रोज खान, हर्षवर्धन लोहनी और अनिल पंत आदि थे।
आधुनिक तकनीकी से सुदृढ़ होंगे अध्ययन केंद्र
यूओयू में समन्वयकों की कार्यशाला