फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिन बाद भी नहीं खुल सका सचिव मुख्यमंत्री का कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जनता की शासन स्तरीय समस्याएं स्थानीय स्तर पर सुनने के लिए नैनीताल और हल्द्वानी में खुलने वाला मुख्यमंत्री के सचिव का कार्यालय 13 दिन बाद भी नहीं खुल सका है। यहां फरियादी भी न के बराबर पहुंच रहे हैं। बुधवार सुबह दस बजे अमर उजाला ने कमिश्नरी पर जाकर देखा तो यह बात सामने आई।
विज्ञापन

कुमाऊं की जनता को देहरादून की जगह कुमाऊं के नैनीताल और हल्द्वानी में न्याय देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सचिव का कार्यालय यहां खोला जाना है। 13 दिन पहले इसके लिए आदेश जारी हो चुके हैं। कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला बीते दिनों इसकी जानकारी दे चुके हैं। अब कुमाऊं कमिश्नर को मुख्यमंत्री का सचिव बने 13 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक कमिश्नरी में सचिव मुख्यमंत्री का कार्यालय नहीं खुल सका है। बुधवार सुबह दस बजे अमर उजाला ने कमिश्नरी की स्थिति देखी। यहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं मिला। प्रतीक्षालय खाली था, कोई फरियादी मौजूद नहीं मिला। अधिकांश कर्मचारी ऑफिस आ चुके थे। कमिश्नरी के कर्मचारी गेट के पास स्थित एक कमरे से सामान हटाकर उसे मुख्यमंत्री के सचिव का कार्यालय खोलने के लिए खाली कर रहे थे।
जानकारी करने पर पता चला कि अभी तक सीएम सचिव का कार्यालय नहीं खुल सका है। जबकि गेट के बाहर बोर्ड लगाया जा चुका है। गेट के पास वाले कमरे को सचिव का कार्यालय खोलने के लिए खाली कराया जा रहा है। सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला देहरादून गए हुए हैं। सचिव मुख्यमंत्री के नाम से आने वाली शिकायतों की संख्या न के बराबर है। कमिश्नर के नाम से शिकायतें डाक के माध्यम से पहुंच रही हैं। कमिश्नरी में स्टाफ की भारी कमी है।
विज्ञापन




13 दिन बाद भी नहीं खुल सका सचिव मुख्यमंत्री का कार्यालय
फरियादी भी न के बराबर पहुंच रहे

सचिव मुख्यमंत्री आज करेंगे जनता की समस्याओं का समाधान
नैनीताल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सचिव कमिश्नर राजीव रौतेला बृहस्पतिवार से जनता की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करेंगे। उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा ने बताया कि सचिव दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच जनता से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। सचिव समस्याओं का निस्तारण करने के लिए मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों को आदेशित करेंगे। मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी व क्षेत्र की समस्याएं सचिव के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें