फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा बैठेंगे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) 14 दिसंबर को होनी है। इसमें इस बार यूटीईटी प्रथम के 49576 और द्वितीय के 55094 अभ्यर्थियों समेत कोर्ट के आदेश पर 44 अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड ओर से सभी परीक्षा शहरों में नोडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। आवेदन पत्र निरस्त होने के कारण कोर्ट के आदेश पर भी 44 अभ्यर्थी भी परीक्षा देंगे, लेकिन बोर्ड की ओर से ऐसे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र, अनुक्रमांक आवंटित नहीं किए गए हैं। ऐसे अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में अंकित प्रथम परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे सकते हैं। उन्हें 11 से 13 दिसंबर तक नोडल केंद्र पर पहुंचना होगा। उन्हें आवेदन पत्र में चस्पा की गई दो समान पासपोर्ट साइज फोटो, फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि) ओएमआर आवेदन पत्र की छाया प्रति और कोर्ट के आदेश की छाया प्रति प्रस्तुत करनी होगी। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट से भी अधिक जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर 44 अभ्यर्थी भी देंगे यूटीईटी
नोडल परीक्षा केंद्र पर भी मिलेंगे यूटीईटी के प्रवेश पत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें