नैनीताल। मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। डीएम ने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा वाले कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें वरना कार्रवाई को तैयार रहें।
डीएम विनोद कुमार सुमन ने बुुधवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई, युवा कल्याण, चिकित्सा, शिक्षा, उरेडा, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण आदि विभागों की उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह के पत्राचार की जरूरत है तो तुरंत किया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य समय से पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण डॉ. तारा आर्या, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक गोपाल स्वरूप आदि मौजूद रहे।
सीएम की घोषणाओं को पूरा करें वरना कार्रवाई को तैयार रहें : डीएम
डीएम की अधिकारियों को दो टूक
कहा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं