नैनीताल। जिला महिला हॉकी संघ की ओर से बृहस्पतिवार से यहां डीएसए मैदान में 30वीं चंद्रावती तिवारी-5-ए-साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता के तहत पहले दिन खेले गए मुकाबलों में कोलकाता, झांसी, नैनीताल, हल्द्वानी, बरेली, भिलाई की टीमें जीतीं। बो हॉकी क्लब कोलकाता, कानपुर के बीच खेला गया पहला मैच बिना गोल के बराबरी पर छूटा। ब्लैक बर्न कोलकाता की टीम ने पीलीभीत को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराया। झांसी ने भी बीवाईएमए कोलकाता को 6-1 से हराया। हल्द्वानी ने बो हॉकी क्लब कोलकाता को 3-0 जबकि पीलीभीत, मेरठ के बीच खेला गया मैच बिना गोल के बराबरी पर छूटा। बरेली ने बिजनौर को 5-1 जबकि भिलाई ने हल्द्वानी को 2-1 से हराया। इससे पूर्व प्रतियोगिता के आयोजक सचिव आलोक साह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के जनक रहे समाजसेवी स्व. गंगा प्रसाद साह ने इस प्रतियोगिता को शुरू किया था।
चंद्रावती तिवारी-5-ए-साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू