फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दो दिवसीय हिंदी भक्तिकाव्य सरोकार संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग उप्र भाषा संस्थान और महादेवी वर्मा सृजनपीठ के आर्थिक सहयोग से हिंदी भक्तिकाव्य के सामाजिक सरोकार पर संगोष्ठी बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कुविवि के हरमिटेज भवन में होगी। इसका उद्घाटन कुविवि के कुुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल करेंगे।
विज्ञापन

संगोष्ठी में देश के कई विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के 100 से अधिक विषय विशेषज्ञ और प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक रवि जोशी प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगे। हिंदी विभाग के अध्यक्ष का कहना है कि धार्मिक आवरण में मानवीय मूल्यों की स्थापना के पक्ष में खड़ा होने वाला और उसके लिये संघर्ष करने वाला ही काव्य है। इसके सफल आयोजन के लिए प्रो. नीरजा टंडन, प्रो. चंद्रकला रावत, प्रो. निर्मला ढैला, प्रो. शिरीष कुमार मौर्य, डॉ. शुभा मटियानी, डॉ. शशि पांडे, डॉ. कुसुम लता एवं विभाग के शोध छात्र-छात्राओं को विभिन्न समितियों का संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें