भीमताल (नैनीताल)। ब्लॉक क्षेत्र के पसौली ग्राम पंचायत में रिक्त एक प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायतों के रिक्त 31 पदों पर 13 दिसंबर को उपचुनाव होंगे। इसी साल 17 अक्तूबर को पसौली के प्रधान घनश्याम सिंह कार्की की मृत्यु से पद खाली हुआ था। खाली पद भरने के लिए पंचास्थानि कार्यालय भीमताल ने पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक और तीन दिसंबर को सुबह 10 से पांच बजे तक नामांकन, चार दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच, पांच दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे तक नाम वापसी होगी। 13 दिसंबर को मतदान के बाद 15 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।
भीमताल के पसौली में प्रधान का चुनाव होगा
जिले में रिक्त एक प्रधान, 31 सदस्य ग्राम पंचायत की चयन प्रक्रिया शुरू
मतदान 13 को, मतगणना 15 दिसंबर को होगी
यहां होगा सदस्यों के लिए चुनाव
- भीमताल ब्लॉक के हैड़ाखान, स्यूड़ा में
- कोटाबाग के बोहराकोट में
- रामनगर में चुकम, जोगीपुरा, पीरूमदारा, भवानीपुर, मंगलार, सांवल्दे, सांवल्दे पश्चिम में
- हल्द्वानी ब्लॉक में बसंतपुर, जयपुर बीसा, हाथीखाल, पदमपुर देवलिया, जगतपुर में
- बेतालघाट ब्लॉक में सेठीबेलगांव, थापला रीची, हल्सों, सौनाली, सैनाली, चौर्सा में
- रामगढ़ ब्लॉक में चांफी, नैकाना, पगराड़ी, छतौला, गंगरकोट, गंगौरी में सदस्य ग्राम पंचायतों के चुनाव होंगे।