फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली से मतदान करने नैनीताल पहुंची नियति

विज्ञापन
vote
विज्ञापन
नैनीताल। सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल से पढ़ीं नियति खेतवाल नगर पालिका चुनाव में मतदान करने इटली से पहुंची हैं। इससे पहले वे विधानसभा चुनाव में भी वोट करने आ चुकी हैं। उनकी मां अध्यक्ष पद की उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

इटली में फैशन डिजाइनिंग में मास्टर्स कर रहीं नियति नगर निकाय चुनाव में वोट डालने सरोवर नगरी आ गईं हैं। वह चाहती हैं कि ऐसा प्रत्याशी चुना जाए जो नगर निवासियों को अपना परिवार समझकर काम करे। पर्यावरण और झील संरक्षण का अभियान चलाए। ताकि नगर में पर्यटन और प्रभावी हो सके। वह कहती हैं कि हमारा नगर विश्व में इसकी सुंदरता के लिए जाना जाता है। नियति की प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल के सेंट मेरी व इंटरमीडिएट तक की शिक्षा आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल हल्द्वानी से हुई है। मुंबई में फैशन डिजाइनिंग में स्नातक के बाद वह इटली चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें